IND vs BAN: कड़ी सुरक्षा के बीच खेला जाएगा भारत-बांग्‍लादेश टेस्‍ट, खिलाड़‍ियों के लिए की जाएगी खास व्‍यवस्‍था

0
126

27 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाला भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच चार स्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच कराया जाएगा। सुपर जोन में दोनों टीमों के खिलाड़ी रहेंगे। जबकि जोन में वीवीआईपी मेहमान, सेक्टर में वीआइपी दर्शक और सब सेक्टर में क्रिकेट प्रेमियों की सुरक्षा का तंत्र बनाया गया है।

टेस्ट मैच के लिए पुलिस सेल का गठन भी किया गया है। जिसका कार्यालय स्टेडियम में बनाया जा रहा है। बांग्लादेश में चल रहे उथल-फुथल और वहां पर हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर टेस्ट मैच की सुरक्षा के लिए पूरे स्टेडियम पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। जिससे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बिना किसी विवाद के संपन्न हो सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here