Duleep Trophy 2024: शुभमन गिल की जगह India A में मिली एंट्री, इंजीनियर प्रथम सिंह ने जड़ दी सेंचुरी

0
147

दलीप ट्रॉफी 2024 के तीसरे मैच में इंडिया ए की टक्‍कर इंडिया डी से चल रही है। अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में तीसरे दिन स्‍टंप तक इंडिया डी ने 1 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। इससे पहले इंडिया ए ने दूसरी पारी 380/3 रन पर घोषित कर दी थी। इंडिया ए की ओर से सलामी बल्‍लेबाज प्रथम सिंह ने सेंचुरी लगाई।

शुभमन गिल की जगह हुई एंट्री

इंडिया ए के सलामी बल्‍लेबाज शुभमन गिल को बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले टेस्‍ट के लिए भारतीय स्‍क्वॉड में चुना गया है। ऐसे में वह चेन्‍नई में आयोजित कैंप में शामिल हो गए हैं। उनकी जगह पर इंडिया ए में इंजीनियर प्रथम सिंह की एंट्री हुई। मुकाबले की पहली पारी में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। प्रथम सिंह ने 33 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 7 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here