लखनऊ। क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम को भी बड़ी मेजबानी मिली है।
इस सीजन में राजधानी लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा, जिससे शहर एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट का गवाह बनेगा।
बीसीसीआई के अनुसार, इस पूरे घरेलू सीजन में भारत कुल 22 मुकाबले 17 शहरों में खेलेगा। इस दौरान वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत दौरे पर आएंगी।
लखनऊ के अटल इकाना स्टेडियम में 6 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा, 17 जून 2026 को भारत और अफगानिस्तान के बीच एक वनडे मुकाबला भी इसी मैदान पर प्रस्तावित है, जिसकी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है।
इकाना स्टेडियम, लखनऊ – मैच शेड्यूल
17 जून 2026 – भारत बनाम अफगानिस्तान (वनडे)
6 अक्टूबर 2026 – भारत बनाम वेस्टइंडीज (टी-20)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
27 सितंबर 2026: पहला वनडे – त्रिवेंद्रम
30 सितंबर 2026: दूसरा वनडे – गुवाहाटी
03 अक्टूबर 2026: तीसरा वनडे – न्यू चंडीगढ़
06 अक्टूबर 2026: पहला टी-20 – लखनऊ
09 अक्टूबर 2026: दूसरा टी-20 – रांची
11 अक्टूबर 2026: तीसरा टी-20 – इंदौर
14 अक्टूबर 2026: चौथा टी-20 – हैदराबाद
17 अक्टूबर 2026: पांचवां टी-20 – बेंगलुरु
श्रीलंका का भारत दौरा
13 दिसंबर 2026: पहला वनडे – दिल्ली
16 दिसंबर 2026: दूसरा वनडे – बेंगलुरु
19 दिसंबर 2026: तीसरा वनडे – अहमदाबाद
22 दिसंबर 2026: पहला टी-20 – राजकोट
24 दिसंबर 2026: दूसरा टी-20 – कटक
27 दिसंबर 2026: तीसरा टी-20 – पुणे
जिम्बाब्वे का भारत दौरा
3 जनवरी 2027: पहला वनडे – कोलकाता
6 जनवरी 2027: दूसरा वनडे – हैदराबाद
9 जनवरी 2027: तीसरा वनडे – मुंबई
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (टेस्ट सीरीज)
21-25 जनवरी 2027: पहला टेस्ट – नागपुर
29 जनवरी – 2 फरवरी 2027: दूसरा टेस्ट – चेन्नई
11-15 फरवरी 2027: तीसरा टेस्ट – गुवाहाटी
19-23 फरवरी 2027: चौथा टेस्ट – रांची
27 फरवरी – 3 मार्च 2027: पांचवां टेस्ट – अहमदाबाद










