जे के मैक्स इलेवन फाइनल में

0
26

कानपुर उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय रमा मिश्रा यू पी चैलेंजर ट्रॉफी के टी.एस.एच. ग्राउंड में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जे के मैक्स XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिमझिम XI को 20 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जे के. मैक्स XI ने निर्धारित 20 ओवरों में 196 रन बनाए। टीम की ओर से राकेश मिश्रा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए, आकाश कुमार ने 24 , जबकि मो. शरीफ ने तेज़तर्रार 25 गेंदों में 55 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। रिमझिम इलेवन के आयुष पाठक ने 28 रन में 3 विकेट, जुगल शर्मा ने 11 रन दे के 2 विकेट लिए

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिमझिम XI की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद दबाव में आ गई, ओर उसको हार का सामना करना पड़ा।

टीम की ओर से जावेद शमीम ने शानदार 74 व कुलविंदर बग्गा ने 56 रन बनाए, जे के मैक्स इलेवन की तरफ से सैफ 23 रन में 2 वो, नीरज शुक्ला 28 पे 4 हसीन अहमद 35 पे 2 विकेट लिए। जिससे रिमझिम इलेवन 178 रन ही बना सकी और मुकाबला 18 रन से हार गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब शानदार प्रदर्शन के लिए जे के मैक्स के स्पिनर नीरज शुक्ला को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here