लूजर्स- ईबीए हूपर्स अंडर-14 एवं एएफएस-पीएसी बालर्स अंडर-17 के फाइनल में

0
111
लखनऊ। लखनऊ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एआईएम बास्केटबॉल अकादमी द्वारा आयोजित एआईएम बास्केटबॉल 3 x 3 सुपर गोल्डन लीग सीजन 1 में बालक अंडर-14 के सेमीफाइनल में लूजर्स व ईबीए हूपर्स ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

एआईएम बास्केटबॉल 3 x 3 सुपर गोल्डन लीग सीजन 1

मॉडर्न अकादमी, गोमतीनगर, विनय खंड-2 स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव एवं डाक्टर विनोद सिंह के संरक्षण में आयोजित लीग में बालक अंडर-17 का फाइनल एएफएस व पीएसी बालर्स के मध्य खेला जाएगा।

इस वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एएफएस ने लूजर्स को 10-8 से और पीएसी बालर्स ने ड्रिब्लर्स को 8-4 से हराया। बालक अंडर-14 के पहले सेमीफांइनल में लूजर्स ने ब्लैक बुल्स को 15-8 से हराया। दूसरे सेमीफांइनल में ईबीए हूपर्स ने कोर्ट क्रशर्स को 7-3 से मात दी।

समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अभिनव सिंह पुंडीर व विशिष्ट अतिथि माडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ तुली ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अध्यक्षता एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने की।

इस अवसर पर लखनऊ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियाज अहमद के अलावा ऋषि श्रीवास्तव अंश पांडेय, कमलेश गुप्ता विशेष आमंत्रित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here