लखनऊ पैरा एथलेटिक्स टीम ने जीते 8 स्वर्ण सहित 6 रजत पदक

0
107

लखनऊ। प्रदीप कुमार वर्मा, सोनिका देवी व धर्मेंद्र कुमार के दोहरे स्वर्ण सहित लखनऊ की पैरा एथलेटिक्स टीम ने बरेली में गत 1 व 2 फरवरी, 2025 तक आयोजित उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठ स्वर्ण व 6 रजत पदक जीते।

चैंपियनशिप में प्रदीप कुमार वर्मा ने 1500 मी. व 5000 मी. दौड़, सोनिका देवी ने 200 मी.व 400 मी.दौड़ और धर्मेंद्र कुमार ने 200 मी. व 400 मी. दौड़ में स्वर्णिम सफलता हासिल की।

हिमांशु भट्ट ने शॉटपुट व सागर ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण जीता। इसके अलावा सागर ने 100 मी. व लांग जंप, विनीत कुमार ने 400 मी., बिकास पासवान ने लंबी कूद, नीलेश ने 100 मी. व 200 मी. और हिमांशु भट्ट ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक अपने नाम किया। लखनऊ के पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here