इकाना में पंत-रहाणे की अग्निपरीक्षा, हार का सिलसिला तोड़ पाएगी एलएसजी !

0
37

लखनऊ: आईपीएल 2026 में रविवार का दिन केवल एक मैच नहीं, बल्कि दो दिग्गजों की साख का इम्तिहान है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भिड़ेंगे, तो दबाव अंकों से ज्यादा कप्तानी बचाने का होगा।

ऋषभ पंत: बल्ला खामोश, कप्तानी पर सवाल!

लखनऊ के नवाबों का अपने ही घर में रसूख गायब नजर आ रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम लगातार 4 हार झेल चुकी है। हैरानी की बात यह है कि पंत खुद भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सनराइजर्स के खिलाफ 67 रन बनाने के बाद अगली 5 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 72 रन निकले हैं। इकाना की पिच पर लखनऊ का रिकॉर्ड (24 मैचों में 15 हार) टीम के लिए किसी ‘श्राप’ से कम नहीं लग रहा।

रहाणे की KKR: अनुभव या बड़ी भूल?

दूसरी ओर, 38 साल के अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर का हाल बेहाल है। टीम को पहली जीत के लिए 7 मैचों का इंतजार करना पड़ा।

रचिन रविंद्र जैसे स्टार को बेंच पर बिठाना और टीम में लगातार फेरबदल करना मैनेजमेंट की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरा है। क्या 18 करोड़ के मथीशा पथिराना की वापसी रहाणे की डूबती नैया को पार लगा पाएगी?

आंकड़े जो डरा रहे हैं:
  • अजिंक्य रहाणे: 20 मैचों में कप्तानी—सिर्फ 6 जीत, 12 बार मिली हार।
  • ऋषभ पंत: 21 मैचों में कप्तानी—महज 8 जीत और 13 बार शिकस्त।
क्या प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी?

केकेआर को अगर रेस में बने रहना है, तो अगले 7 में से 6 मैच जीतने होंगे—जो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए नामुमकिन सा लगता है। वहीं, लखनऊ के लिए भी यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है।

एलएसजी: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here