एसबीआई कप एलएमपीएल 13 दिसंबर से, उद्घाटन करेंगे पीयूष सिंह चौहान

0
102

लखनऊ। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में आयोजित एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग (एलएमपीएल) 2025 का आगाज़ 13 दिसंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होगा।

एलएसजेए सचिव एसएम अरशद ने बताया कि लीग का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

लीग का पहला मैच सुबह 9:45 बजे से पिछले संस्करण की विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश व हिंदुस्तान टाइम्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दोपहर 12:30 से दूसरे मैच में मेजबान एलएसजेए एकादश व मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश का मुकाबला होगा।

उन्होंने बताया कि इस लीग की सह आयोजक कैवेल्य कम्युनिकेशंस है जिसके सभी मैच रंगीन ड्रेस व सफेद गेंद में होंगे और 17 दिसंबर तक लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद 18 दिसंबर को सेमीफाइनल होगा और 19 दिसंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शाम 4 बजे से दूधिया रोशनी में फाइनल मैच खेला जाएगा।

इस लीग का मुख्य प्रायोजक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) व योनो एसबीआई है। वहीं सह प्रायोजकों में ओमैक्स, शुद्ध दूध, इकाना स्पोर्ट्स सिटी, आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स, क्वैड स्पोर्ट्स, भारत एक्सप्रेस, राधे गारमेंट्स, जेड स्टार फनीचर्स, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, पूर्वांचल क्रिकेट एसोसिएशन, इंसोलॉक्स, उत्तर प्रदेश अंडर वाटर एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन, दिव्य न्यूज नेटवर्क व राज गार्डन मैरिज हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here