सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल की सीनियर खो-खो में शानदार शुरुआत

0
107

लखनऊ। सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल की बालक और केंद्रीय विद्यालय आइआइएम, बीएसएनवी रेड व ब्ल्यू की बालिका टीम ने लखनऊ जिला खो खो संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की जा रही दो दिवसीय प्रतियोगिता में दस-दस टीमों को प्रवेश दिया गया है। संयुक्त निदेशक शिक्षा विकास श्रीवास्तव ने शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

सीनियर बालक वर्ग के लीग मैचों में सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल ने द विश्रामम स्कूल को 4-3 व सेंट्रल पब्लिक स्कूल को 19-4 से पराजित किया। केवि आइआइएम ने केवि एसजीपीजीआइ को 13-5, कैरियर कान्वेंट कालेज ने सीपीएलपी इंटर कालेज को 12-10, द विश्रामम स्कूल ने ब्राइटलैंड इंटर कालेज को 9-7, बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज रेड ने कैरियर कान्वेंट कालेज को 3-2 व बीकेटी ब्ल्यू ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल को 6-1 से हराया।

बालिका वर्ग में केवि आइआइएम ने कैरियर कान्वेंट कालेज को 2-0, बीकेटी इंटर कालेज को 5-2 से व द विश्रामम स्कूल को 3-2 से, बीएसएनवी गर्ल्स इंटर कालेज रेड ने सीपीएलपी इंटर कालेज को 9-8 व बीएसएनवी ब्ल्यू को 1-0 और बीएसएनवी ब्ल्यू ने यूनिटी कालेज को 8-1 व सेंट्रल पब्लिक स्कूल को 9-7 से हराया।

बीकेटी इंटर कालेज ने सेंट सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल को 2-1, सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने सीपीएलपी को 9-7, द विश्रामम स्कूल ने कैरियर कान्वेंट कालेज को 7-2 से पराजित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here