ट्रॉफी लक्ष्य, लेकिन जल्दबाजी नहीं: अर्जुन तेंदुलकर

0
71
@LucknowIPL

लखनऊ। क्रिकेट को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने ओर युवा प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की दिशा में केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ प्रिंसिपल पार्टनर के तौर पर जुड़ने का ऐलान किया।

इसके अंतर्गत केईआई अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत दे रही है। इस पहल को आज एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर की गरिमामयी उपस्थिति में तब नया आयाम दिया गया जब उभरतीय हुई महिला क्रिकेटरों को इन दिग्गजों ने विशेष क्रिकेट किट देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

केईआई इंडस्ट्रीज बनी लखनऊ सुपर जायंट्स की प्रिंसिपल पार्टनर

इस दौरान एलएसजी के युवा आलराउंड अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 को लेकर कहा कि हमारा लक्ष्य भले ही ट्रॉफी जीतना है लेकिन उसे हासिल करने के लिए चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ना जरूरी है। अर्जुन ने कहा कि टीम के भीतर यही चर्चा चल रही है कि हर मैच और हर दिन को अलग-अलग लेकर तैयारी की जाए।

उन्होंने माना कि खिताब जीतने का लक्ष्य अभी काफी दूर है और इसके लिए निरंतर कड़ी मेहनत, सही योजना और अनुशासन की आवश्यकता होती है। अर्जुन तेंदुलकर ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ी फिलहाल नतीजों के बजाय प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सीज़न के लिए हमने टीम के तौर पर तय किया है कि हम एक-एक दिन आगे बढ़ेंगे।

जाहिर है, हमारा अंतिम लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत और योजना जरूरी है। अगर हम अभी से केवल अंतिम परिणाम पर ध्यान देंगे, तो वह अभी काफी दूर है। इसलिए हम एक समय में एक मैच और एक दिन पर फोकस कर रहे हैं।

इसी के साथ केईआई इंडस्ट्रीज़ ने अपने नए प्रोडक्ट पैकेजिंग का भी अनावरण किया जो ब्रांड के विकास में एक नया आयाम होगा। वहीं प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में कंपनी का लोगो एलएसजी की आधिकारिक मैच जर्सी पर छाती के सामने दाहिनी ओर प्रदर्शित होगा, जिससे पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर मजबूत ब्रांड विजिबिलिटी होगी।

इसके साथ ही जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ठोस पहल की जाएगी, जिससे नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके।

केईआई इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनिल गुप्ता ने कहा कि केईआई हमेशा से भारत में क्रिकेट के विकास को लेकर प्रतिबद्ध रहा है। हम मानते हैं कि सही समर्थन और अवसर मिलने पर युवा खिलाड़ी देश का भविष्य बदल सकते हैं। एलएसजी के साथ यह साझेदारी हमें खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को प्रेरित करने का मौका देगी।”

केईआई इंडस्ट्रीज के निदेशक (सेल्स एवं मार्केटिंग) मनोज कक्कड़ ने कहा कि इस साझेदारी के जरिए हम देशभर में लाखों फैंस से जुड़ेंगे और युवा खिलाड़ियों को खेल के करीब लाने की दिशा में काम करेंगे। हमारा उद्देश्य केवल खेल को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि एक मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करना है।

वहीं आरपीएसजी स्पोर्ट्स के सीईओ निवेद चौधरी ने कहा कि केईआई जैसे विश्वसनीय ब्रांड के साथ जुड़ना हमारे लिए खुशी की बात है। यह साझेदारी हमें फैंस के साथ गहरा जुड़ाव बनाने और खेल के अनुभव को और बेहतर करने में मदद करेगी।

केईआई इंडस्ट्रीज पहले से ही आईपीएल, इंडियन सुपर लीग (आईएसएल), यूपी टी20 लीग, अल्टीमेट खो-खो लीग, प्रो कबड्डी लीग और अन्य कई खेल आयोजनों में अपनी भागीदारी दर्ज करा चुकी है।

वहीं इस साझेदारी को भारतीय क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जहां कॉर्पोरेट सेक्टर की सक्रिय भागीदारी से न केवल खेल का स्तर बेहतर होगा, बल्कि देश के कोने-कोने से नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका भी मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here