यूपी टी-20 लीग: मिनी ऑक्शन के बाद छहों टीमों के फाइनल स्क्वाड घोषित

0
7
साभार : सोशल मीडिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को आईपीएल की तर्ज पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के मिनी ऑक्शन के बाद सभी छह फ्रेंचाइजियों ने आवश्यक खिलाड़ियों को शामिल कर टीमों को अंतिम रुप दे दिया है।

सभी फ्रेंचाइजियों ने 18-18 खिलाड़ियों के साथ तैयार की टीम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए अब सभी टीमों का फोकस 14 अगस्त से शुरू होने वाले मुकाबलों पर होगा। इस बार लीग का आयोजन पहली बार दो शहरों लखनऊ और कानपुर में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के कई उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

आईपीएल में चमक बिखेर चुके खिलाड़ी भी होंगे मैदान में

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि मिनी ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित संयोजन तैयार किया है। उनका विश्वास है कि इस सीजन में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार भी उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के साथ आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके कई अनुभवी खिलाड़ी विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ खेलने और सीखने का अवसर मिलेगा, वहीं लीग का प्रतिस्पर्धी स्तर और रोमांच भी पहले से अधिक होगा।

लीग में भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा, रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, मोहसिन खान, कार्तिक त्यागी, विप्रज निगम, समीर रिजवी, रवि सिंह, नमन तिवारी, प्रशांत वीर, जीशान अंसारी, करण शर्मा, उपेंद्र यादव, अभिनंदन सिंह, स्वस्तिक चिकारा, आर्यन जुयाल, विशाल निषाद, जैसे आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके कई खिलाड़ी भी खेलेंगे, जिससे दर्शकों को उच्च स्तर का क्रिकेट देखने को मिलेगा।

फ्रेंचाइजियों का अंतिम स्कवाड इस प्रकार हैं:-

लखनऊ फाल्कन्स : भुवनेश्वर कुमार, समीर चौधरी, कार्तिकेय सिंह, आराध्य यादव, अभिनंदन सिंह, आशु बाजवा, अली जाफिर मोहसिन, किशन कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सरोज, कृतज्ञ सिंह, मोहम्मद सैफ, नवनीत कुमार, प्रियम गर्ग, रोहित द्विवेदी, सत्यम पाण्डेय, सुधांशु सोनकर, विप्रज निगम, यशु प्रधान।

गौर गोरखपुर लायंस : शिवम चौधरी, अब्दुल रहमान, अभय प्रताप सिंह, अभिनव सिंह, अंकित चौधरी, आर्यन चौधरी, आर्यन जुयाल, हरदीप सिंह, निशांत कुशवाहा, पार्थ पालावत, प्रिंस यादव, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ यादव, स्पर्श जैन, तीरथ सिंह, वासु वत्स, विशाल निषाद।

कानपुर सुपरस्टार्स : कर्ण शर्मा, यशोवर्धन सिंह, प्रियांशु पाण्डेय, आकिब खान, आदर्श सिंह, अजय कुमार, अर्जुन कुमार सिंह, इंजमाम हुसैन, मोहम्मद अमान, मोहसिन खान, पंकज कुमार, समीर रिजवी, सत्यम संघू, सौभाग्य मिश्रा, शक्ति वर्मा, शिवम बंसल, शुभम मिश्रा, विनीत पंवार।

काशी रुद्रास : करण शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, अर्नव बलियान, अटल बिहारी राय, दीपांशु यादव, कार्तिक यादव, मानव सिंधु, मोहम्मद शारिम, ऋषभ राजपूत, साहब युवराज सिंह, सक्षम राय, शुभम चौबे, सुनील कुमार, उपेंद्र यादव, उवैस अहमद, वैभव चौधरी, विजय यादव, विराट जायसवाल।

मेरठ मावेरिक्स : रिंकू सिंह, करण चौधरी, आरुष गोयल, अक्षय दुबे, दिव्यांश राजपूत, दिव्यांश जोशी, इशु शर्मा, कार्तिक त्यागी, कुणाल यादव, रितिक वत्स, रितुराज शर्मा, स्वस्तिक चिकारा, विजय कुमार, विशाल चौधरी, वसीम मिर्जा, यश गर्ग, युवराज नागर, जीशान अंसारी।

नोएडा किंग्स : आदित्य शर्मा, अंचित यादव, अनिवेश चौधरी, दीपक राजपूत, कार्तिक सिद्धू, कुणाल त्यागी, शुभम गौतम, माधव कौशिक, नमन तिवारी, पीयूष सिंह, प्रशांत वीर, रजत संसेरवाल, रवि सिंह, शौर्य सिंह, शिवा सिंह, शोएब सिद्दीकी, सिद्धार्थ चौधरी, वंश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here