सीआईएससीई रीजनल बालिका कबड्डी टूर्नामेंट में वाराणसी व गाजियाबाद का धमाल

0
14

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा में आयोजित तीन दिवसीय सीआईएससीई (यूपी) रीजनल कबड्डी टूर्नामेंट-2026 (गर्ल्स) का बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ।

3 से 5 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जोनों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में आगरा, गोरखपुर, लखनऊ साउथ, वाराणसी, गाजियाबाद, लखनऊ नॉर्थ, कानपुर साउथ और बरेली जोन की टीमों ने हिस्सा लिया। मेजबान विद्यालय ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के ठहरने तथा भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था कर अपनी बेहतर मेजबानी का परिचय दिया।

समापन समारोह में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की निदेशिका निकिता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अधिकारियों, टीम प्रबंधकों और प्रशिक्षकों को शिशु तरु एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती गोसाईं ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-14 वर्ग में वाराणसी ने पहला, गाजियाबाद ने दूसरा और लखनऊ साउथ ज़ोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में गाजियाबाद चैंपियन बना,

जबकि वाराणसी उपविजेता और लखनऊ साउथ ज़ोन (यूपी-जे) तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में वाराणसी ने चैंपियनशिप अपने नाम की, गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ साउथ ज़ोन (यूपी-जे) तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह में सभी विजेता और स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब मेरठ में आयोजित होने वाली सीआईएससीई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को समान महत्व देकर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और बहुमुखी व्यक्तित्व के रूप में समाज में अपनी पहचान बना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here