जरूरतमंदों की सर्दियां संवारने के लिए गर्म कपड़ों का संग्रह अभियान 15 नवंबर को

0
19

कानपुर। सर्दियों में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गूंज (Goonj) के राष्ट्रव्यापी संग्रह अभियान के तहत रविवार को स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में दान संग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस पहल के जरिए लोगों से साफ-सुथरे और उपयोग योग्य गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट, कंबल सहित अन्य घरेलू जरूरत की वस्तुएं दान करने की अपील की गई है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक सर्दी से बचाव के जरूरी सामान पहुंचाए जा सकें।

गूंज की पहल के तहत बाल निकुंज, स्वरूप नगर में जुटाए जाएंगे गर्म कपड़े, कंबल और घरेलू उपयोग की वस्तुएं

यह संग्रह अभियान 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में मौजूद ऐसे गर्म कपड़े और उपयोगी सामान, जिनकी उन्हें अब जरूरत नहीं है, जरूरतमंदों के लिए दान करें।

अभियान का उद्देश्य सर्दियों में गर्म कपड़ों और जरूरी घरेलू सामान की कमी से जूझ रहे परिवारों तक मदद पहुंचाना है। जो लोग निर्धारित समय पर संग्रह केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, वे अपना योगदान किसी मित्र के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके अलावा डिलीवरी ऐप के जरिए भी दान सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था रखी गई है।

अभियान के समन्वय के लिए सोनू तिवारी से मोबाइल नंबर 90449 76389 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने लोगों से इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here