लखनऊ के अथर्व अग्रवाल ने मध्य प्रदेश में स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

0
14

लखनऊ। मध्य प्रदेश के गंजबासौदा स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित त्रि दिवसीय 38वीं सब-जूनियर, प्री-सब-जूनियर एवं ओपन कैडेट एमपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अथर्व अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-सब-जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।

प्री-सब-जूनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया परिवार और राजधानी का गौरव

एमपी ताइक्वांडो एसोसिएशन, भोपाल के प्रमोशन तथा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, विदिशा के आयोजन में संपन्न हुई इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अथर्व ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। अथर्व ने कोच राहुल सुर्यवंशी के मार्गदर्शन में प्राइड सिटी क्लब, कटारा हिल्स, भोपाल की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया।

अथर्व अग्रवाल डालीगंज लखनऊ के अजय अग्रवाल एवं साक्षी अग्रवाल के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here