लखनऊ। शिक्षा विभाग के तत्वाधान में उन्नाव के निखत ग्राउंड पर आयोजित सीके नायडू अंडर-19 मंडलीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में लखनऊ और उन्नाव को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बारिश और खराब मौसम होने के कारण खेल न हो पाने के करण लखनऊ और उन्नाव को आयोजकों ने संयुक्त विजेता घोषित किया।
इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ ने लखीमपुर को 72 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच अमन अंसारी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंद पर 11 चौके और तीन छक्के की मदद से धुआंधार नाबाद 82 रनों का योगदान दिया जबकि मोहम्मद जीशान ने 11 तथा मनोज कुमार ने 16 रनों का योगदान दिया।

लखीमपुर की ओर से सरफराज अहमद, युवराज और शेखर ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लखीमपुर की टीम 8.3 ओवर में 40 रनों पर सिमट गई। अमन अंसारी और अभिषेक रावत ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके जबकि प्रथम गुप्ता ने दो तथा मोहम्मद जीशान ने एक विकेट लिया।
मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्नाव, लखनऊ, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई और रायबरेली की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता क्षेत्रीय विधायक उन्नाव एवं लखनऊ व प्रदेश टीम के चयनकर्ता स्वपनिल वाटसन व संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लखनऊ की अंडर-19 सीके नायडू स्कूली टीम-अमन अंसारी कप्तान,आयुष कुमार राव, अभिषेक रावत, मनोज कुमार, मोहम्मद जीशान ,शुभम यादव, अभिनव पांडे, प्रथम गुप्ता, श्रेयांश गुप्ता , शिव पांडे, अर्जुन सिंह, मोहम्मद अरशद सिद्दीकी, आर्यन मौर्य नीरज कुमार










