Duleep Trophy: कौन हैं अंशुल कंबोज, दलीप ट्रॉफी में चटकाए पांच विकेट; रिंकू-सरफराज और मुशीर को किया आउट

0
115

दलीप ट्रॉफी में अंशुल कंबोज ने इंडिया-सी और इंडिया-बी के बीच खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। दिलचस्प बात यह है कि तीसरे दिन सुबह गिरे सभी विकेट अंशुल के नाम रहे। अंशुल के इस शानदार प्रदर्शन से इंडिया-सी ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।

हरियाणा में जन्मे इस ऑलराउंडर ने तीसरे दिन इंडिया-बी की बल्लेबाजी लाइन-अप को झकझोर कर रख दिया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला पांच विकेट हॉल पूरा किया। इंडिया-सी ने तीसरे दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 123 रन के स्कोर से की, जिसमें इंडिया-बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और एन. जगदीशन ने सपाट पिच पर कुछ अच्छे शॉट खेले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here