पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री प्राची पांडे एवं इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड होप्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले लक्ष्य कुमार को सम्मानित किया गया
राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश महिला टीम की सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोचों को भी सम्मानित किया गया
लखनऊ, 27 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा लखनऊ डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित ‘स्टैग ग्लोबल’ 73वीं उत्तर प्रदेश राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, के.डी. सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम, लखनऊ में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य चैंपियन एवं UPTTA के चेयरमैन संजीव पाठक ने किया। इस अवसर पर UPTTA के सचिव अरुण कुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जापान के आइची-नागोया में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री प्राची पांडे तथा हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड होप्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले लक्ष्य कुमार को सम्मानित किया गया।
दोनों खिलाड़ियों की उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए UPTTA की ओर से उन्हें ₹51,000-₹51,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह पुरस्कार संजीव पाठक एवं अरुण कुमार बनर्जी द्वारा प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, लखनऊ डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश महिला टीम की सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोचों को भी सम्मानित किया गया। प्रत्येक खिलाड़ी एवं कोच को ₹5,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह पुरस्कार लखनऊ डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तनय हजारे एवं एन. के.लाहिड़ी द्वारा प्रदान किए गए।
तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों एवं श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
Results
Sub Junior Boys (Under 15) (III Round) : Lakshya Kumar (Lko) Beat Abeer Gupta (Knp) 3-0 (11-4, 11-6, 11-5), Pranit Agarwal (Lko) Beat Ankit Kumar Bharti (Agra) 3-0 (11-3, 11-6, 11-5), Vihaan Kaushik (Gbn) Beat Preetesh Verma (Agra) 3-1 (11-7, 11-3, 11-13, 14-12),Rudra Mishra (Gzb) Beat Vidit Vikas (Lko) 3-0 (11-2, 11-7, 11-6), Vikram Dubey (Gzb) Beat Arjun Saroj (Lko) 3-1 (13-11, 10-12, 11-4, 11-8), Aradhy Chandra (Knp) Beat Garv Pandita (Gbn) 3-0 (11-6, 11-6, 11-8), Shivansh Saxena (Agra) Beat Darsh Chaudhary (Gbn) 3-2 (7-11, 11-5, 9-11, 11-3, 11-9), Shaurya Goyal (Lko) Beat Ayan Mathur (Gzb) 3-0 (11-4, 11-3, 11-6), Anag Sundriyal (Gzb) Beat Virat Gupta (Mbd) 3-0 (11-8, 11-4, 14-12), Kabir Sanan (Gbn) Beat Viraaj Singh (Lko) 3-1 (11-9, 9-11, 11-7, 11-4), Sammam Lakhmani (Vns) Beat Suyash Tripathi (Prayag) 3-0 (11-9, 11-6, 11-4), Adhiraj Majumdar (Knp) Beat Daksh Tiwari (Gkp) 3-0 (11-5, 11-7, 12-10), Sumay Gupta (Gbn) Beat Sravan (Lko) 3-0 (11-1, 11-6, 12-10), Durvank (Knp) Beat Agrim Arora (Brl) 3-0 (11-1, 11-8, 11-4), Vansh Kuntal (Gzb) Beat Vinayak Sood (Lko) 3-1 (11-4, 9-11, 11-1, 11-8), Anay Raj Verma (Etw) Beat Manav Peshwani (Vns) 3-0 (11-8, 11-2, 11-8)
Sub-Jr. Girls (Under 15): Pre-Quarterfinal: Pehel Gutpa (Agra) beat Aadya Goyal (Lucknow) 11-4, 1-6, 9-11, 11-8, Tavisha Sharma (Gautam Budh Nagar) beat Deverhika Shukla (Kanpur) 11-13, 11-5, 11-6, 11-6, Shreya Kukreti (Gautam Budh Nagar) beat Saumya Shukla (Gorakhpur) 11-9, 11-2, 11-4, Ankisha Mishra (Agra) beat Bhargavi Tripathi (Lucknow) 11-1, 11-2, 11-9, Sakshi Tiwari (Lucknow) bet Inaya Fatima (Agra) 11-7, 11-8, 11-4, Vartika Singh (Lucknow) beat Medura Singh (Lucknow) 11-4, 11-4, 11-8, Amaaya Singh (Lucknow) beat Vaishnavi Verma (Lucknow) 14-12, 11-13, 11-6, 11-4, Anshika Gupta (Prayagraj) beat Riyanshi Garg (Etawah) 11-6, 11-4, 11-5.
Youth Boys (Under 19) Pre-Quarter final: Lakshya Kumar (Lucknow) beat Shaurya Goel (Lucknow) 11-3, 11-5, 10-12, 11-5, Yuvaan Pandey (Gautam Budh Nagar) beat Pavitra Chahal (Gorakhpur) 11-5, 11-3, 11-7, Aditya Singh (Aligarh) beat Manit Bhatt (Gautam Budh Nagar) 8-11, 17-15, 12-10, 11-8, Mohd.Noma (Moradabad) beat Aarav Rathi (Ghaziabad) 11-4, 13-15, 11-7, 10-12, 11-3,, Arnav Panwar (Ghaziabad) beat Anay Raj Verma (Etawah) 11-6, 11-6, 9-11, 11-7, Aryan Kumar (Prayagraj) beat Athrav Srivastava (Prayagraj) 6-11, 11-3, 12-10, 13-15, 11-5, Vikhyat Katyal (Moradabad) beat Keshav Khandelwal (Agra) 12-10, 11-5, 14-12. Garv Singla (Gautam Budh Nagar) beat Ritesh Kumar (Agra) 11-8, 11-9, 11-9.











