ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 25 जुलाई को

0
10

लखनऊ। ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 25 जुलाई को राज एस्टेट पब्लिक स्कूल, पारा, लखनऊ में किया जाएगा। चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश में योगासन खेल को बढ़ावा देना, नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

चैंपियनशिप में वाराणसी, आगरा, झांसी, जौनपुर, बलिया, नोएडा, प्रयागराज, महोबा, कानपुर, मिर्जापुर और लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, सुपर सीनियर वर्ग के साथ विशेष मॉम श्रेणी के प्रतिभागी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन, रिदमिक योगासन तथा कलात्मक समूह योग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी अवनीश कुमार सिंह होंगे, जो प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजन निदेशक डॉ. रूबी श्रीवास्तव ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में योगासन खेल को नई पहचान दिलाना तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रदेश के सभी योग प्रेमियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन एक आईएसओ 9001 प्रमाणित संस्था है, जिसे 80जी, 12ए, सीएसआर तथा एनजीओ दर्पण की मान्यता प्राप्त है। संस्था प्रमुख एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक अवधेश के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप की आयोजन निदेशक डॉ. रूबी श्रीवास्तव तथा तकनीकी निदेशक राखी सरकार होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here