यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र

0
7

लखनऊ। यश ताइक्वाण्डो अकादमी की ओर से बुधवार को राप्ती अपार्टमेंट परिसर में कलर बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान कलर बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अकादमी के 18 खिलाड़ियों को नई कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के सचिव तथा यश ताइक्वाण्डो अकादमी के अध्यक्ष राज कुमार और अकादमी के सचिव हिम प्रीत सिंह ने खिलाड़ियों को बेल्ट पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर राज कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ताइक्वाण्डो अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास सिखाने के साथ आत्मरक्षा में भी मदद करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अकादमी और देश का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में अभिभावकों और सहायक कोच गौरव रतन बरनवाल, मयांशु गौतम, गार्गी कृष्णा, अंशिका मौर्य, अर्णव पठानिया, अंशुमान साहू तथा खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ी

गनिका सिंह, आयांश सिंह, गर्वित सिंह, शगुन राय, श्रीजा मिश्रा, रिद्धिमा सिंह, अविशी अमित, अर्थव सिंह अग्रवाल, भाव्या तिवारी, अरुध्रा तिवारी, अर्णव त्रिवेदी, आव्या सिंह, रवीश सैनी, अद्विका सिंह आनंद, राजवीर सिंह, दिया सैनी, कुशाग्र कृपलानी और नियति सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here