लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी रविवार से शुरू हो रहे आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में अपने खेल का जौहर दिखाने उतरेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा 25 से 30 मई, 2026 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वेटरन टेनिस खिलाड़ी सुनील भटनागर ने किया। एसडीएस टेनिस अकादमी के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में 24 मई को क्वालीफाइंग राउंड होंगे जबकि 25 से 30 मई तक मुख्य ड्रा के मुकाबले खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना के खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट में बालक व बालिका वर्ग में एकल व युगल श्रेणी में मुकाबले होंगे।










