लखनऊ। बारिश थमी तो लखनऊ की क्रिकेटर बेटियों का उत्साह सातवें आसमान पर था। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को सेज ग्राउण्ड पर सेमीफाइनल खेलने को जो मौका मिलने वाला था। इस सेमीफाइनल में लखनऊ शेरनियों ने लखनऊ नवाबी क्वीन को छह विकेट से हराकर दहाड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में लखनऊ नवाबी क्वीन को छह विकेट से हराया
फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। शानदार बल्लेबाजी कर जीत में खास भूमिका निभाने वाली आयुषी श्रीवास्तव को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।

पिछले ढाई दिनों में बारिश ने छह मुकाबले नहीं होने दिए। पर, रविवार को बारिश थमी तो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। लखनऊ शेरनीज टास जीता और लखनऊ नवाबी क्वीन को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बारिश के कारण मैच 18-18 ओवर का था… नवाबी क्वीन ने 18 ओवरों में 89 रन बनाये
इसमें नवाबी क्लीन ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 89 रन बनाए। जवाब में लखनऊ शेरनियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवरों में चार विकेट पर 90 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
आयूषी और सान्वी ने रखी जीत की नींव
लखनऊ शेरनी की पारी वगीशा और अंशू तिवारी ने शुरू की। टीम स्कोर जब 9 रन तब अंशू तिवारी (2) और जब स्कोर 30 था तब वगीशा सिंह (6) आउट हो गई थीं। इसके बाद आयुषी श्रीवास्तव और सान्वी भाटिया ने मोर्चा संभाला। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर लखनऊ शेरनीज के लिए जीत की नींव तैयार कर दी।

दोनों ने टीम को जीत की कगार पर लाकर आउट हुईं। दोनों की जोड़ी 73 रनों पर टूटी। आयूषी 38 गेंदों पर 33 और सान्वी भाटिया 19 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कात्यानी पाठक (12) और इशिता वर्मा (1) ने नाबाद रहते हुए लखनऊ शेरनी को जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। नवाबी क्वीन की अन्वेषा, शशि बालन और इंशा सिंह ने एक-एक विकेट लिए।
बड़ी स्कोर ना कर पाईं नवाबी क्वीन
इससे पहले नवाबी क्वीन बड़ा स्कोर नहीं कर पाईं। वह 18 ओवरों में आठ विकेट पर 89 रन पर सिमट गई। उसकी शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम के आठ रनों के स्कोर पर प्रियांशी के साथ पारी शुरू करने उतरी शशि बालन (4) जल्दी अपनी विकेट गंवा बैठीं।

इसके बाद स्कोर 23 रनों के स्कोर पर नई बल्लेबाज सना खान अपने 10 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गईं। वह तो सलामी बल्लेबाज प्रियांशी पाण्डेय ने एक छोर पर टिककर उम्दा बल्लेबाजी की और 33 रन बनाए। उनकी इस पारी से नवाबी क्वीन 89 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई।
प्रियांशी ने अपनी पारी में 45 गेंदें खेलीं और एक चौको, एक छक्का भी लगाया। अन्वेषा चटर्जी ने भी उम्दा बल्लेबाजी की। उन्होंने 16 रन बनाए। निशी कश्यप (9), अरोमा त्यागी (3), मनीषा चौधरी (3), रिशिका (1), अरीशा मुस्तफा (0) जल्दी-जल्दी आउट हो गईं। लखनऊ शेरनी की अंशू तिवारी और संध्या क्षेत्री ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। अक्शा खान, कात्यानी पाठक और दिशा सिंह ने एक-एक विकेट लिए।
संक्षिप्त स्कोर-
लखनऊ नवाबी क्वीन- 18 ओवरों में 8 विकेट पर 89 रन (प्रियांशी पाण्डेय 33, अन्वेषा चटर्जी 16, सना खान 10 रन)। अंशू तिवारी 2/16, संध्या क्षेत्री 2/23, अक्शा खान, कत्यानी पाठक, दिशा सिंह-एक-एक विकेट)
लखनऊ शेरनीज- 15.1 ओवरों में 4 विकेट पर 90 रन (आयुषी श्रीवास्तव 32, सान्वी भाटिया 21, कात्यानी नाबाद 6 रन। शशि बालन, अन्वेषा और इंशा सिंह-एक-एक विकेट)










