सीके नायडू और वीनू मांकड़ स्कूली क्रिकेट टीम का चयन 25 से

0
11

लखनऊ। शिक्षा विभाग के तत्वाधान में तथा लाला रामस्वरूप शिक्षण संस्थान एवं सेंटिनियल इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सीके नायडू अंडर-19 एवं वीनू मांकड अंडर- 17 स्कूली क्रिकेट टीम का चयन 25 और 26 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर प्रात: (सुबह) 9:00 बजे से किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ी लखनऊ और उन्नाव में आयोजित मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे तत्पश्चात प्रदर्शन के आधार पर स्टेट क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा जो कानपुर में अक्टूबर माह में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी।

चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां से प्रमाणित पात्रता प्रमाण पत्र के साथ सेन्टिनियल इंटर कॉलेज के चयनकर्ता व प्रशिक्षक स्वप्निल वाटसन तथा लाला रामस्वरूप शिक्षण संस्थान के संजय कुमार से चयन स्थल पर अथवा कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here