लखनऊ। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, रजनीखंड में अंतरविद्यालयी खेल महोत्सव ‘रणभूमि 2026 – संकल्प से विजय तक’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस छह दिवसीय खेल महोत्सव में 30 से अधिक विद्यालयों की 70 से अधिक टीमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही हैं।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय एवं यूजिन पाल, मानद सचिव, उत्तर प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन एवं कार्यकारिणी सदस्य, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जे.एन. पांडेय, निदेशक टी.एन. पांडेय एवं प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। महोत्सव का आगाज अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुआ। प्रारंभिक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का परिचय दिया।
‘रणभूमि’ का यह आयोजन युवा खिलाड़ियों में अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।










