नीलोत्पल उलटफेर के साथ क्वार्टर फाइनल में, वरीय खिलाड़ियों ने भी बनाई अंतिम आठ में जगह

0
14

लखनऊ।  गैर वरीय उत्तर प्रदेश के नीलोत्पल सिंह ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में छठीं वरीय अवनीश वी को रोमांचक टक्कर में हराते हुए उलटफेर के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा  लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को बालक वर्ग  प्री क्वार्टर फाइनल खेले गए।

वहीं शीर्ष वरीय वंशराज जलोटा, दूसरी वरीय फैज किदवई, तीसरी वरीय अनुरुद्ध कुमार और चौथी वरीय रोहिन राज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

दिन के सबसे चर्चित मुकाबले में गैर वरीय यूपी के नीलोत्पल सिंह ने आठवीं वरीय अवनीश वी को 7-5, 6-3 से पराजित किया। नीलोत्पल ने दोनों सेट में दमदार खेल दिखाते हुए वरीय खिलाड़ी को आगे बढ़ने से रोकते हुए अगले दौर में स्थान सुरक्षित किया।

दूसरी ओर शीर्ष वरीय वंशराज जलोटा ने अर्णव चौहान को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1 से हराया जबकि दूसरी वरीय यूपी के फैज किदवई ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी।

तीसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार ने यूपी के मोहम्मद आरिज को 6-1, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथी वरीय रोहिन राज ने ध्रुव सिंह को 7-5, 6-1 से पराजित किया।

अन्य मुकाबलों में  यूपी के युवराज सिंह ने यूपी के अनय श्रीवास्तव को 6-1, 6-2 से, छठी वरीय यूपी के आरव भास्कर ने यूपी के आद्विक अग्रवाल को 6-4, 6-0 से हराया। वहीं यूपी के आर्य सिंह ने यूपी के ही फहद अहमद को कड़े संघर्ष के बाद 6-2, 6-7(6), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here