देवेश के तूफानी अर्धशतक से टाइम्स ऑफ इंडिया की बड़ी जीत

0
10

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच देवेश पांडेय (71) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को 73 रन से पराजित किया।

संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाया। टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और 27 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गयी थी।

हालांकि देवेश पांडेय व ऋषि सिंह सेंगर ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को संभाला।देवेश पांडेय ने 41 गेंदों पर 9 चौके व 1 छक्के की सहायता से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि ऋषि सिंह सेंगर ने 38 गेंदों पर 2 चौके से 39 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की।

मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश से नंदन श्रीवास्तव ने दो विकेट चटकाए। जवाब में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश 17.4 ओवर में 106 रन ही बना सका। टीम से आकिब मेराज खान 19, अंकित भारती 18 व रतीश त्रिवेदी 16 रन बनाकर ही कुछ प्रतिरोध कर सके।

टाइम्स ऑफ इंडिया से राजीव श्रीवास्तव, शलभ सक्सेना, मोहसिन उस्मानी व इश्तियाक रजा ने दो-दो विकेट चटकाए। देवेश पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मैन वरिष्ठ खेल पत्रकार असीम मुखर्जी ने प्रदान किया।

इससे पूर्व दिन के पहले मैच में दैनिक जागरण ने वाकओवर से जीत दर्ज की क्योंकि प्रतिद्वंद्वी हिंदुस्तान की टीम मैदान पर उपस्थित नहीं हो सकी थी। टूर्नामेंट में केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर शनिवार को टाइम्स ऑफ इंडिया व अमर उजाला के बीच सुबह 10 बजे से मैच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here