यूपी टी-20 के चौथे सीजन से जुड़े ग्रीनपार्क और इकाना, पहली बार दोनों शहरों में होगी लीग

0
13

 

लखनऊ। कुछ दिनों से कानपुर और लखनऊ के बीच झूल रही यूपी टी-20 लीग को पहली बार दोनों ही शहरों में करवाने का फैसला हुआ है। लीग की शुरुआत लखनऊ और समापन यानि फाइनल मुकाबला ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर में खेला जाएगा। यह लीग अब ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर और लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में 14 अगस्त से 6 सितम्बर तक होगी। इस टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 13 डबल हेडर एवं 8 सिंगल हेडर मैच दिवस शामिल होंगे।

प्रतियोगिता का पहला चरण लखनऊ में होगा, जिसमें 13 दिनों में 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि दूसरा चरण ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित होगा, जहां 11 दिनों में 12 मुकाबले 11 में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह एवं पहला मुकाबला लखनऊ में जबकि फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह कानपुर में आयोजित किया जाएगा।

रविवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण के आयोजन से संबंधित प्रस्तावों पर स्वीकृति की मुहर लगी। बैठक में प्रतियोगिता के कार्यक्रम, आयोजन स्थलों, खिलाड़ियों की नीलामी, प्रतियोगिता संचालन, प्रतिभा विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यूपी टी-20 सीज़न-4 की मिनी ऑक्शन शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को आगरा में होगा, इसमें छह फ्रेंचाइज़ियों के लिए 45 खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध होंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here