अभिज्ञान कटियार ने जीता डिजिटल डिटॉक्स शतरंज ओपन, जुनैद अहमद उपविजेता

0
139

लखनऊ। शहर के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी अभिज्ञान कटियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीसीबीडब्ल्यू डिजिटल डिटॉक्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट में सितंबर संस्करण का खिताब जीत लिया।

चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में मॉडर्न स्कूल, अलीगंज के 11 वर्षीय अभिज्ञान ने शहर के कई अनुभवी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। उन्होंने केके खरे व आरिफ अली को हराया।

अभिज्ञान ने अंतिम राउंड में पूर्व राज्य शतरंज चैंपियन और लखनऊ नगर निगम के स्पोर्ट्स ऑफिसर जुनैद अहमद के खिलाफ ड्रा खेला और सर्वाधिक छह अंक के साथ शीर्ष पर रहे। वहीं जुनैद अहमद 5.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए उपविजेता बने। उन्होंने रविशंकर, अर्जुन सिंह और शनि कुमार सोनी को हराया।

टूर्नामेंट में रविशंकर, सईद अहमद, आरिफ अली और दीप कुमार सिंह 5-5 अंक के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। दीप कुमार सिंह ने अपनी रेटिंग से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ गैर वरीय खिलाड़ी का पुरस्कार भी हासिल किया। सीनियर सिटीजन श्रेणी में केके खरे और इरफान सैयद मोहम्मद चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। वहीं लखनऊ के युवा खिलाड़ी दक्ष मलिक अंडर-16 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेटेड खिलाड़ी रहे।

रेटेड खिलाड़ियों के बीच कई गैर वरीय खिलाड़ियों ने भी अपनी शुरुआती रैंकिंग से बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें साद बख्श सिद्दीकी, निखार सक्सेना, अजेंद्र सिंह और प्रथम नियोगी ने प्रभावित किया। जूनियर वर्ग में शिवम मौर्य ने 6.5 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। ओम मिश्रा और आयुष यादव 6-6 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here