ज्ञानेन्द्र पांडेय होंगे रणजी टीम के नये हेड कोच, राहुल सप्रू उनके नायब!

0
23

 

– यूपीसीए की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने लगाई मुहर, औपचारिक घोषणा 30 सितम्बर की एजीएम में

– मेन्स व वुमेन्स की सीनियर और एज ग्रुप टीमों के लिए सपोर्ट स्टाफ फाइनल

 

संजीव मिश्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की एडवाइजरी कमेटी ने सीजन 2026-27 के लिए हेड कोच और अन्य सपोर्ट स्टाफ पर अपनी अनुशंसा यूपीसीए को भेज दी है। एडवाइजरी कमेटी ने पूर्व कप्तान ज्ञानेन्द्र पांडेय को रणजी टीम का हेड कोच व एक और पूर्व कप्तान राहुल सप्रू को कोच बनाने की सिफारिश की है। दोनों यूपी के लिए एक साथ खेल चुके हैं। दरअसल ज्ञानेन्द्र पांडेय पर यूपीसीए ने खिलाड़ियों से शत-प्रतिशत निकलवा लेने की खास क्षमता को देखते हुए दांव खेला है। बीते सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहे अरविन्द कपूर को इस बार सीमित ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे और मुश्ताक अली ट्रॉफी में बतौर हेड कोच एक और मौका दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यह पहले ही तय हो चुका है कि इस बार पारी क्रिकेट और सीमित ओवरों के टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग कोच होंगे।

यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने पुरुष व महिलाओं की सीनियर टीमों समेत विभिन्न एज ग्रुप टीमों के सपोर्ट स्टाफ पर अपनी राय यूपीसीए बता दी है। स्पोर्ट्स लीक सूत्रों के अनुसार इन फैसलों पर यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और कमेटी के चेयरमैन कपिल पांडेय के हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी भी खींचतान मची हुई है और कुछ दावेदार येन केन प्रकारेण टीमों के सपोर्ट स्टाफ में अपनी जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी एक किए है। कुछ नाम 30 सितम्बर की एजीएम से पहले अंदर-बाहर हो जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं। मेन्स और वुमेन्स टीम में कुछ पदों पर अभी फैसला नहीं हुआ है, इसलिए जोड़-तोड़ से घुसने वालों के लिए उम्मीदें अभी जिन्दा हैं।

बैठक में फसाहत अली, मंजू शर्मा और सीईओ अंकित चटर्जी भी मौजूद रहे। कमेटी ने 10 सितम्बर को सपोर्ट स्टाफ के लिए दिए गए विज्ञापन से आए निवेदनों की स्क्रूटनी के बाद नामों पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। किस सपोर्ट स्टाफ को कितना मिलना है, इसका निर्धारण यूपीसीए करेगा। सीजन 2026-27 के लिए फिलहाल इन नामों की अनुशंसा यूपीसीए की स्वीकृति और नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए अग्रसारित की गई है-

रणजी ट्रॉफी

हेड कोच : ज्ञानेन्द्र पांडेय
कोच : राहुल सप्रू
बॉलिंग कोच : मंसूर अली खान
बैटिंग कोच : उमंग शर्मा
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच : इसरार अजीम
फीजियोथेरेपिस्ट : रसेल पिन्टो
साइड आर्म स्पेशलिस्ट : मोहम्मद अब्दुल्ला
मैस्योर : बादल दीक्षित
मैनेजर : अर्जुन चौहान
परफॉर्मेंस एनॉलिस्ट : सुधीर सिंह

विजय हजारे और मुश्ताक अली ट्रॉफी

हेड कोच : अरविन्द कपूर
कोच : मुसी रजा
बॉलिंग कोच : मंसूर अली खान
बैटिंग कोच : संजीव जखमोला
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच : इसरार अजीम
फीजियोथेरेपिस्ट : रसेल पिन्टो
साइड आर्म स्पेशलिस्ट : मोहम्मद अब्दुल्ला
मैस्योर : दीपक कुमार
मैनेजर : अर्जुन चौहान
परफॉर्मेंस एनॉलिस्ट : सुधीर सिंह

अंडर-23 मेन्स

हेड कोच : मोहम्मद आमिर
सहायक कोच : शशिकांत खांडेकर
बॉलिंग कोच : रविकांत शुक्ला
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच : सूर्या यादव
फीजियोथेरेपिस्ट : मनीष कुमार
साइड आर्म स्पेशलिस्ट : दिनेश चौधरी
मैस्योर : प्रदीप कुमार
मैनेजर : अभी तय नहीं
वीडियो एनॉलिस्ट : अंकित झांगू

अंडर-19 मेन्स

हेड कोच : ध्रुव सिंह
सहायक कोच : मोहम्मद सैफ
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच : विशाल चौहान
फीजियोथेरेपिस्ट : डॉ. जीशान रईस
मैस्योर : रविकांत
मैनेजर : विनय कुमार
वीडियो एनॉलिस्ट : सुब्बा राव
सैकेंड थ्रो स्पेशलिस्ट : अमरीश चौधरी
साइड आर्म स्पेशलिस्ट : बलराम पासवान

अंडर-16 ब्वॉयज

हेड कोच : मुमताज कादिर
फील्डिंग कोच : अभिनव दीक्षित
कोच : राकेश शर्मा
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच : विनीत दुबे
फीजियोथेरेपिस्ट : सौरभ मौर्या
मैस्योर : विशाल ठाकुर
मैनेजर : अभी तय नहीं
वीडियो एनॉलिस्ट : सतीश अवस्थी

सीनियर वुमेन्स

हेड कोच : अभी तय नहीं
असिस्टेंट कोच : भावना तोमर
मैनेजर : अभी तय नहीं
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच : शुचि कौशिक
फीजियोथेरेपिस्ट : डॉ. लक्ष्मीकांत राठौर
परफॉर्मेंस एनॉलिस्ट : सौम्या सिंह

अंडर 19 वुमेन्स

हेड कोच : शैफाली साहू
असिस्टेंट कोच : अदिति शर्मा
मैनेजर : साइमा अली
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच : शिवप्रिया पांडेय
फीजियोथेरेपिस्ट : डॉ. शिवानी लाल
वीडियो एनॉलिस्ट : अलका सिंह

अंडर 23 वुमेन्स

हेड कोच : भावना तोमर
बॉलिंग कोच : इति चतुर्वेदी
मैनेजर : गायत्री अग्रवाल
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच : ममता
फीजियोथेरेपिस्ट : मानसी अग्रवाल
वीडियो एनॉलिस्ट : सौम्या सिंह

अंडर 15 गर्ल्स

हेड कोच : अदिति शर्मा
बॉलिंग कोच : प्रीती मेहरा
मैनेजर : साइमा अली
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच : शिवप्रिया पांडेय
फीजियोथेरेपिस्ट : डॉ. कोहिनूर बानो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here