लखनऊ। कभी गलियों और मोहल्लों में बच्चों की खेलती-खिलखिलाती दुनिया का हिस्सा रहे कंचे, सिकड़ी, गुट्टक और सतौलिया शनिवार को फिर से जीवंत हो उठे।
डॉ.सुरेंद्र सिंह परंपरागत खेल महोत्सव के चतुर्थ संस्करण का हुआ आयोजन
महानगर विस्तार हॉर्नर कॉलेज व यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हॉर्नर कॉलेज में संस्थापक दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित डॉ. सुरेंद्र सिंह परंपरागत खेल महोत्सव के चतुर्थ संस्करण में विभिन्न पब्लिक स्कूलों के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
पंजा कुश्ती में मेजबान हॉर्नर कॉलेज की दीपशिखा और कामाक्षी ने जीते स्वर्ण पदक
खेल महोत्सव में सेंट टेरेसा कॉलेज, आशियाना ने सर्वाधिक 28 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। मदर ब्लेस पब्लिक स्कूल की टीम ने 23 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। पंजा कुश्ती में मेजबान हॉर्नर कॉलेज की दीपशिखा और कामाक्षी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के महासचिव एके सक्सेना सहित विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव व विशेष कार्याधिकारी कुलदीप कुमार रस्तोगी व हार्नर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. माला मेहरा ने पुरस्कार वितरित किए। संयोजक रजा हुसैन ने समारोह का संचालन किया।

इससे पूर्व अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दीप सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) ने खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. माला मेहरा ने संस्थापक डॉ. सुरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षा जगत में उनके योगदान को याद किया। प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों ने संस्थापक डॉ. सुरेंद्र सिंह की प्रेरक जीवन यात्रा पर आधारित प्रस्तुति दी। वहीं फायर डिविनिटी ने पिता परमेश्वर गीत प्रस्तुत किया।

खेल महोत्सव के सुचारू आयोजन में हीरालाल केसरवानी, योगेंद्र चौधरी, राजेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार, सीमा देवी, प्राची गुप्ता, उबैद अली, एन सोनकर, जफर जैदी, साइना जाफरी, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व अंजू गुप्ता ने योगदान किया।
महोत्सव की विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहें:-
बालिका पंजा कुश्ती के 50 किग्रा से कम भार वर्ग में हॉर्नर कॉलेज की दीपशिखा गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। सीएमएस शालीमार की अपूर्वा दूसरे व हामिया खान तीसरे स्थान पर रही। 50 किग्रा से अधिक वर्ग में हॉर्नर कॉलेज की कामाक्षी मिश्रा पहले, सेंट रोज पब्लिक स्कूल की उम्मे कुलसुम दूसरे व सीएमएस इंदिरा नगर की गार्गी लोहानी तीसरे स्थान पर रही।

बालक पंजा कुश्ती के 50 किग्रा से कम भार वर्ग में सीएमएस महानगर के अभिनव कुमार पहले, सेंट जोसेफ के अभ्यान दूसरे व सीएमएस महानगर के अंश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 50 किग्रा से अधिक वर्ग में सीएमएस चौक के आरव श्रीवास्तव ने पहला व सीएमएस शालीमार के काव्यांश ने दूसरा स्थान हासिल किया। सतौलिया के सीनियर वर्ग में सीएमएस चौक ने पहला, सेंट जोसेफ सीतापुर रोड ने दूसरा व हॉर्नर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सिकड़ी जूनियर वर्ग में सेंट टेरेसा कॉलेज, आशियाना की अर्पिता यादव पहले, एमिकस अकादमी की आराध्या सिंह दूसरे व सेंट जोसेफ की आयशा हसन तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में मदर ब्लेस पब्लिक स्कूल की अक्शा नाज को पहला, सेंट जोसेफ की अर्पिता चौरसिया को दूसरा व सीएमएस अलीगंज की विदुषी पाण्डेय को तीसरा स्थान मिला।
कंचा के जूनियर वर्ग में सेंट जोसेफ के प्रिंस बाजपेयी पहले, एमिकस अकादमी के मोहम्मद अफाम दूसरे व हॉर्नर कॉलेज के विराट तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर में मदर ब्लेस पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष ने पहला, सेंट टेरेसा के आदर्श कुमार राठौर ने दूसरा व हॉर्नर कॉलेज के सम्राट कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पोशम्पा के प्री प्राइमरी वर्ग में सीएमएस चौक के अधीरथ नारायण पहले, सेंट जोसेफ के अव्यांश दूसरे व सीएमएस शालीमार की आश्वी तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। प्राइमरी वर्ग में सेंट टेरेसा कॉलेज के व्योम शुक्ला को पहला, स्प्रिंग डेल, इंदिरा नगर की स्तुति सिंह को दूसरा व स्प्रिंग डेल, कानपुर रोड की तनप्रीत कौर को तीसरा स्थान मिला।
गुट्टक के जूनियर वर्ग में एमिकस अकादमी की कौशिकी ने पहला, मदर ब्लेस पब्लिक स्कूल की सोयेबा ने दूसरा व सेंट रोज़ पब्लिक स्कूल की हाजरा परवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में सेंट टेरेसा के सैयद अरसीन पहले, मदर ब्लेस पब्लिक स्कूल की उन्नति दूसरे व सीएमएस शालीमार की हामिया खान तीसरे स्थान पर रहे।

घोड़ा जमाल खाए प्री प्राइमरी वर्ग में सेंट रोज पब्लिक स्कूल की अल्फिशा पहले व सेंट टेरेसा के तुषार यादव दूसरे स्थान पर रहे। प्राइमरी वर्ग में सीएमएस चौक के सैयद अली ने पहला, सेंट टेरेसा के अद्यांत सिंह ने दूसरा व सेंट जोसेफ कॉलेज के दिव्यांश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।










