प्रज्जवल, अर्णवी, मेगन और किमाया शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में

0
11

लखनऊ। प्रज्जवल पाठक, अर्णवी पाठक, मेगन प्रकाश और किमाया सिंह ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में आयोजित चैंपियनशिप में शुक्रवार से अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है।

बालिका अंडर-15 एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में अर्णवी, किमाया, कस्तूरी, सारा व मेगन ने उम्दा जीत दर्ज की। अर्णवी पाठक ने एकांशी सिंह को 30-7 से हराया जबकि किमाया सिंह ने शोभना सिंह भदौरिया को 30-24 से शिकस्त दी।

इसके अलावा सारा अली ने पंखुड़ी मौर्या को 30-9 से, ऋद्धि दुबे ने सांची सिंह को 30-27 से एवं कस्तूरी सिंह ने सान्वी शुक्ला को 30-10 से हराया। वहीं मेगन प्रकाश ने रिया वर्मा को 30-6 से हराकर उम्दा जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई।

अंडर-17 एकल में प्रज्जवल, कस्तूरी व तथास्तु ने जीत से क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। इसमें बालिका वर्ग में कस्तूरी सिंह ने महक सिंह को 30-20 से हराया जबकि बालक वर्ग में प्रज्जवल पाठक ने आरिज खान को 30-2 से एवं तथास्तु राय ने अरिंजय सिंह को 30-15 से पराजित किया।

बालक अंडर-11 एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में आयुष ने अंशुमान को 30-6 से और तेजस प्रताप सिंह ने विभू सिंह को 30-19 से हराया। वहीं बालिका अंडर-11 एकल में अदिति झा ने ईशरानी सिंह को 30-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका अंडर-13 एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में भी कई खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। इस दौरान अनायिका ने आराध्या अवस्थी को 30-12 से, किमाया सिंह ने आराध्या को 30-6 से, अभिसारिका सिंह ने अंबिका झा को 30-20 से, रिधिमा अग्रवाल ने आराध्या वर्मा को 30-18 से, एकांशी सिंह ने प्रणिका शुक्ला को 30-18 से जबकि अदिति झा ने आद्या सिंह को 30-20 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here